खिलचीपुर -  दिनांक 02 से 05 फ़रवरी 2018 तक जिला स्तर पर म.प्र. प्रथम विज्ञान मेले में खिलचीपुर ब्लाक का मा.वि. बावडीखेडा जागीर की अध्यापिका श्रीमती रश्मि सेनी ने अग्रेजी विषय की टी.एल.ऍम. बनाई जिसको मेले में अंग्रेजी विषय कि सर्वश्रेष्ट टी.एल.ऍम चुना गया l उत्तर भारत में मनाया जाने वाला पर्व लोहरी, प्रतिभा पर्व के कठिन बिन्दु आदि पर केन्द्रित टी.एल.ऍम.का निर्माण किया गया l टी.एल.ऍम.के माध्यम से विधालय में बच्चो को अंग्रेजी की अवधारणाओं को सीखने और अंग्रेजी के प्रति रूचि जाग्रत होती है |                        अध्यापिका रश्मि सेनी को माननीय कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया | जनशिक्षा केंद्र खिलचीपुर एवं प्रा.वि.खधनपुरा की सहा अध्यापिका श्रीमती ममता शर्मा ने भी विज्ञान मेले में अपनी प्रतिभा दिखाई l उन्होंने प्राथमिक कक्षा के पर्यावरण विषय पर टी.एल.ऍम. का निर्माण किया l जिसमे जल सरक्षण पर उन्होंने बताया की वर्षा जल को पुन संरक्षित कर जमीन का जल स्तर बढाया जा सकता है और रसोई के अनुपयुक्त पानी को केसे रीसाइक्लिंग कर उपयोगी बनाया जा सकता है और बताया कि जल संरक्षण क्यों जरुरी है l इस टी. एल.ऍम.के माध्यम से बच्चो को पर्यावरण विषय के प्रति रूचि जाग्रत होगी एवं समझने में आसानी होगी | 
 
              ममता शर्मा अध्यापिका का माननीय कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और जिला स्तरिय विज्ञान मेले में पर्यावरण विषय में सर्वश्रेष्ठ टी.एल.ऍम. से नवाजा गया |