जीरापुर:-  सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत सभाग्रह मे रखा गया । जहाँ ब्लाँक की समस्त आगनवाड़ी कार्यकर्ता कार्यशाला शामिल हुई । इस कार्यशाला मे ब्लाँक की लगभग 250 आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण  प्राप्त किया ।
            जहा पर बी पी एम सुरेश पटेल , फार्मासिस्ट राकेश दांगी द्वारा बताया गया कि समस्त ब्लाँक  मे 1 वर्ष से 9 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे एंव शाला के  किशोरी बालक बालिकाओं को 9 फरवरी को ऐल्बेडाजाल की गोली खिलानी हे l इस हेतु प्रशिक्षण दिया गया l इस मोके पर महिला बालविकास से राजेश मालवीय, सुपरवाइजर मंजु बैरागी, रेखा ठाकुर सहित आगनवाड़ी के कार्यकर्ता उपस्थित रही l