राजगढ़/तलेन - यादव अहीर समाज का 18 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन श्री कृष्ण धाम लाटाहेडी में संपन्न हुआ l जिसमें यादव अहीर समाज के 29 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे l सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुवात श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ हुई l जिसमे वर -वधु   ने वैदिक मंत्रों  व पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिये और अपने दांपत्य जीवन की शुरवात की । सामुहिक विवाह सम्मेलन में 1 लाख 22 हजार कन्या दान राशि प्राप्त हुई जो प्रत्येक  जोड़े को 4200 रुपये समिति द्वारा प्रदान किये गए l

                  कार्यक्रम में यादव अहीर समाज जिला अध्यक्ष राजगढ़ सुरेश यादव, सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार, पूर्व विधायक हजारी लाल मालवीय, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दिलीप वंशकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्री लाल चौहान आदि ने  वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया । सम्मेलन समिति में 1 लाख 10 हजार रुपये की राशि स्वंतंत्रता संग्राम सेनानी कालूराम जी यादव की स्मृति में उनके पुत्र गोपाल सिंह, शिव ओम यादव ने दिए । उसी तारतम्य में 91 हजार नगद राशि करण सिंह यादव, 91 राशि धन सिंह यादव दत्तक पुत्र दुबड़िया ने प्रदान किये । सामुहिक समेलन कार्यक्रम में नगर परिषद पुलिस स्टॉप आदि का विशेष सहयोग रहा ।