राजगढ़/तलेंन - विगत दिवस शासकीय माध्यमिक विद्यालय कासरोद व् पाडलियादान के छात्र छात्राओ को आसपास की खोज यात्रा के अंतर्गत भोपाल के पर्यटन एव दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया गया l इस खोज यात्रा में जनशिक्षक सुवालाल जाट, रतनसिंह परमार, अविनाश सोनी, संतोष वर्मा तथा विद्यालय के शिक्षको में मुकेश चावड़ा, देवीसिंह लोवंशी , विनोद शर्मा, ब्रजराज सिंह, सक्तावत दिनेश भिलाला, शिवनारयण राजपूत, मानसिंह भिलाला,एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष निर्भय सिंह राजपूत उपस्थित रहे l इस यात्रा में बच्चो को कई अहम् जानकारी दी गई l
राजगढ़/तलेंन - छात्र छात्राओ को भोपाल पर्यटन स्थल का भ्रमण करवाया