हरदा - इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुराली टप्पर के पास मंगलवार सुबह स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। घटना में वाहन में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोंटे आई है। इससे नाराज परिजनों ने नॉलेज पब्लिक स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्कूल में तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने बल का प्रयोग कर पालकों को खदडऩे का प्रयास किया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी भी पहुंच गए है।