बालोद - शिक्षक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष दिलीप साहू, प्रांतीय सह सचिव प्रदीप साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ जिला पंचायत बालोद के निर्देश पर सहायक परियोजना अधिकारी बी.के.शर्मा से मुलाकात कर शिक्षकर्नियों की समस्याओं से अवगत कराया l चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बकाया वेतन के साथ अन्य समस्याओं को सामने रखा l वेतन के मामले में सहायक परियोजना अधिकारी ने आबंटन के अभाव में फिलहाल भुगतान करने में असमर्थता जाहिर की है और कहा है कि आबंटन के बाद ही भुगतान हो सकेगा l
प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित कर संघ को बुलाने शासनादेश के अनुपालन की मांग रखी। जिस पर भी जिला पंचायत ने शासन के आदेश अनुसार अतिशीघ्र जि पं मे परामर्श दात्री समिति गठित कर आदेश जारी कर पंजीकृत संघ के जिलाध्यक्ष,जिलासचिव को आमंत्रित करने का आश्वासन दिया ।
मुलाकात करने वालों में जिलाध्यक्ष-दिलीप साहू, प्रदेश सहसचिव-प्रदीप साहू, जिला उपाध्यक्ष-के पी साहू, आर के खरांशु, ब्लॉकध्यक्ष-बीरबल देशमुख(डौ.लो.), पवन कुम्भकार, जगत राम साहू, शिव शांडिल्य, राजेश चंद्राकर, संजय वरदेय, नगरीय निकाय गुरुर से लोकेंद्र साहू मौजूद थे l