श्रीनगर - राजधानी श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर आतंकियों ने हमला कर अपने साथी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया l आतंकियों से हुई इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है l मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान एक पाकिस्तानी आतंकी नावीद की जांच कराने के लिए उसे महाराजा हरि सिंह हास्पिटल लेकर आए थे l इसी दौरान बेहद योजनाबद्ध रूप से आतंकियों ने घात लगाकर पुलिस बल पर हमला कर दिया l आतंकियों के इस हमले के बाद पुलिस कर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलीबारी की l दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल हो गया है l
श्रीनगर - अस्पताल पर हमला कर आतंकियों ने अपने साथी को छुड़ाया