बैतूल - अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है ओर गर्मी अभी दूर है परन्तु जलसंकट की आहट साफ़ सुनाई दे रही है l सामान्य से कम हुई वर्षा ने हालात और बद से बद्तर बना दिए हैं l जल स्रोत सूखने लगे हैं l जगह-जगह से मिलने वाले जलसंकट के समाचार सरकार के तमाम दावों की पोल खो रहे हैं l जनपद पंचायत प्रभात पटटन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रगडगांव के ग्रामीण गर्मी के पहले ही भीषण जल संकट का सामना कर रहे है l गाँव की आदिवासी महिला हिरवंती बाई को घर में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए रोजाना एक किलोमीटर बैलगाड़ी से जाकर पानी लाना पड़ रहा है l
यही हाल गाँव की अन्य महिलाओं का है जब इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता बराहे से चर्चा की तो उन्होंने बताया की गाँव में 13 हैंडपंप है लेकिन सभी सुख गए है l गाँव में अन्य कोई जल स्रोत नहीं होने के कारण बाहर पानी लेने जाना पड़ रहा है l