भोपाल - मध्यप्रदेश में चुनाव निकट हैं ओर सरकार की ओर से सभी को साधने की पुरजोर कोशिश की जा रही है l परन्तु उसके उलट सरकार की मुश्किलें कम होती प्रतीत नहीं हो रही है l भोपाल में अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नियमितीकरण को लेकर धरना प्रदर्शन किया l संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी जगदीश शास्त्री ने बताया कि सीएम शिवराज कई बार हमारे मंच से नियमितीकरण की घोषणा कर चुके हैं, शिक्षा मंत्री भी इस बारे में घोषणा कर चुके हैं और हाईकोर्ट से भी हमारे पक्ष में निर्णय आया है परन्तु इसके बाद भी हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है l इसलिए आज हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम सभी अतिथि शिक्षक दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे ओर पीएम मोदी के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे l
भोपाल - नियमतिकरण के लिए अतिथि शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन