बिलासपुर - बिलासपुर पुलिस ने रविवार रात शहर के तीन कैफे में छापा मारकर वहां चल रहे नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है l मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहर के कोयला, गुड़गुड़ और मोक्ष कैफे में छापा मारा,जिससे यहां पर नशा कर रहे युवकों में भगदड़ मच गई l छपे के दौरान इन हुक्का बारों में बड़े पैमाने पर नशे का सामान बरामद किया गया l पुलिस ने पूछताछ के लिये कुछ युुवकों को हिरासत में लिया है l पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार को बर्दास्त नहीं किया जायेगा l इस तरह की कार्यवाही आगे भी की जाएँगी ओर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी l
बिलासपुर - कैफे के नाम पर चल रहे हुक्का बार पर छापा