जम्मू-कश्मीर- एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें बदस्तूर जारी हैं l राजौरी सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान भारी गोलीबारी कर रहा है जिसमे भारतीय सेना के एक केप्टन सहित ४ जवान शहीद हो गए हैं l ४ जवान बुरी तरह घायल बताये जा रहे हैं l गोलीबारी में कैप्टन कपिल कुंडू के साथ तीन जवान शहीद हुए हैं। कैप्टन कुंडू के अलावा रायफलमैन शुभम सिंह, रायफलमैन रामअवतार सिंह और हवलदार रोशन लाल शहीद हुए हैं।
पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी के चलते स्कूल बन करवा दिए गए हैं ओर सभी जगह अलर्ट घोषित किया गया है l सेना ने कहा ही की हम किसी भी हमले का मुहं तोड़ जबाब देने के लिए तोयार हैं l