भोपाल - विवादित फिल्म पद्मावत की रिलीज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रालय ने सभी कलेक्टरों ओर पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किये हैं l जारी निर्देश में स्पष्ट उल्लेख है कि फिल्म के वितरण एवं प्रदर्शन से सम्बंधित व्यक्तियों एवं दर्शकों को पूर्ण पुलिस सुरक्षा दी जाये ओर फिल्म का प्रदर्शन करने वाले समस्त सिनेमा हाल तथा मल्टीप्लेक्स के २०० मीटर परिधि में यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी व्यक्ति, समूह या प्रदर्शन कर्ता हानिकारक या विस्फोटक सामग्री लेकर ना जाने पाए l गृह मंत्रालय की ओर से सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है l