नई दिल्ली - सारी दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई अपनी आफिसियल वेबसाइट को ही रीन्यू नहीं करवा पाया जिसके कारण वेबसाइट ऑफलाइन हो गई है l अब इसे बड़ी चूक कहा जाये या लापरवाही l www.bcci.tv यह बीसीसीआई की वो आफिसियल वेबसाइट है जिस पर भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी फोर्मेट के वीडियो ओर फोटो हैं l पर अब यह वेबसाइट खुल नहीं रही है l
इस वेबसाइट के लिए एक सबसे बड़ा संकट यह खड़ा हो गया है कि वेबसाइट रजिस्टर करने वाली रजिस्टर डॉट कॉम ओर नेमजेट डॉट कॉम ने इस डोमेन नेम को सार्वजानिक बोली लगाने के लिए रख दिया है l जिसमे सबसे बड़ी बोली २७० डॉलर की लग चुकी है l बीसीसीआई की यह वेबसाइट ३ फरवरी २०१८ को अपडेट होना थी जिसे नहीं किया गया है l