नई दिल्ली - दिल्ली सरकार द्वारा बढाई गई बिजली ओर पानी की दरों को वापस लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मेहरौली बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया l मेहरौली जिला अध्यक्ष आज़ाद सिंह के नेतृत्व में किये गए धरना प्रदर्शन में केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई ओर इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया l धरना प्रदर्शन में भाग लेने वालों में सरिता चौधरी, मनोज मेहलावत, देवेन्द्र मेहलावत, अवधेश पाठक, किशोर झा, रंजेश झा ओर विजय सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे l