माचलपुर :- नगर में रविवार को दशहरा मैदान पर अहिरवार समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया l जिसमें बड़ी संख्या में नगर सहित जिले भर के हजारों समाज बंधु एकत्रित हुए । सर्व प्रथम सभी समाज बंधुओं ने अपने आराध्य संत शिरोमणि रवि दास की पूजा अर्चना कर आरती उतारी l ततपश्चात मंदिर से विशाल शोभा यात्रा शुरू हुई जिसमे आगे आगे बड़ी संख्या में युवा डीजे की धुन पर थिरक l रहे थे बालिकाएं सिर पर कलश लिये साथ चल रही थी l पीछे संत रविदास की आकर्षक झांकी थी l
ये शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली जहा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत सत्कार हुआ l ततपश्चात नगर भ्रमण कर शोभा यात्रा दशहरा मैदान पहुची जहा समाज की विशाल सभा हुई l जिसमें देश के कई प्रान्त से आये हुए राष्टीय वा प्रदेश पदाधिकारियो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा समाज को नई दिशा देने के लिये समाज मे वव्याप्त कुरूतियो का त्याग करना होगा l समाज मे जागरूकता की आवश्यकता है इस भौतिक युग मे कुरूतियो का कोई स्थान नही l साथ ही इस मौके पर शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि समाज का हर बच्चे को शिक्षा जरूरी है l
बिना शिक्षा के जाग्रति सम्भव नही है l इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मनित करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाये की l इस अवसर पर डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी , प्रभुलाल ऐरवाल , डॉक्टर प्रभुलाल चौधरी , श्रीमती सुमित्रा ताई , मोतीलाल अहिरवार , हीरालाल वर्मा , चौधरी आमान सिंह नरवरिया , राजेश अहिरवार , ममता सूर्यवंशी , हरिबाबू , ओमप्रकाश, विमला अहिरवार , शिला वर्मा , शकुंतला अहिरवार वा बापूलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रदेश वा राजस्थान के लोग उपस्थित थे ।