माचलपुर :- नगर में शनिवार को पीपा क्षत्रिय ( दर्जी ) समाज का 13 वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन स्व.राधाकिशन की जिनिग फेक्ट्री में हुआ, जिसमे 21 जोड़ो ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे का हाथ थामा l विवाह पूर्ण विधि विधान ओर मंत्रोच्चार के साथ पंडित जी ने कराया । सम्मेलन की शुरुआत सत्यनारायण भगवान की कथा से हुईl  सामूहिक विवाह समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का पूर्ण सामान दिया गया l

              इस मौके पर वर वधु को आशीर्वाद देने क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी वा पूर्व विधायक प्रियवृत सिंह खिंची उपस्थित थे l उन्होंने उक्त आयोजन की प्रशंसा करते हुये कहा कि खर्चीली शादियों वा पेसो की बर्बादी रोकने में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन एक सार्थक पहल है l हर समाज को इस ओर ध्यान देना चाहिए l

             इस अवसर पर बलराम टांक न.प.अध्यक्ष जीरापुर, कन्हैयालाल वर्मा न.प.अध्यक्ष माचलपुर, अर्जुनसिंह पंवार मण्डल अध्यक्ष,यशवंत गुर्जर, रामबाबू मोदी,  रमेशचंद्र बंसल, योगेश माधवत, राकेश मारू, अंतरसिंह चौहान, ओमप्रकाश टेलर, देवीलाल चौहान, नाथूराम कछावा, माँगीलाल टेलर,रामबाबू हाड़ा, तेजकरण हाड़ा, रामप्रसाद टेलर, बजरंग टेलर,राजेश टेलर, सोनू टेलर, रामा टेलर आदि उपस्थित थे।