राजगढ़/तलेन -  महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में स्थानीय वातरे गार्डन में बालिकाओ व महिलाओं के लिये एक कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संवाद, सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला बाल विकास अधिकारी चंद्र कला तोमर, नायब तहसीलदार तलेन, पार्षद श्री मति काजल अशोक सोनी, थाना प्रभारी उमा शंकर मुकाती, राधा रमण तिवारी मौजूद रहे l वही विशेष अतिथि के रूप सांसद प्रतिनिधि कैलाश यादव, पूर्व न प अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, पार्षद अवध उपाधयाय, श्याम वातरे, राज्य सभा सांसद प्रतिनधि रईस आगा, हाफिज सफीक पठान उपस्थित रहे l

                    कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया l महिला एव बाल विकास अधिकारी श्री मति तोमर ने बालिकाओ को उससे जुड़े कानून के बारे में बताया l वही सांसद प्रतिनधि यादव ने प्रदेश सरकार की बालिकाओ के लिये चल रही योजनाओं के बारे में बताया व कहा कि बालिकाओ को अपने आप मे स्वयं मजबूत होना होगा । कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी द्वारा प्रतिभा वान छात्राओ को सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित शिक्षक ओम प्रकाश यादव, पटवारी भारत सिंह भिलाला, भाजपा खेल प्रकोष्ठ मंडल संयोजक सतीश यादव, पुलिस स्टॉप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व समस्त शिक्षण संस्थाओं से आई छात्राये शामिल हुई l कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव वकील ने किया।