नई दिल्ली - सुप्रीमकोर्ट में ८ फरवरी को होने वाली सुनवाई के पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है l अयोध्या मामले में सुनवाई के पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कानूनी विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक हुई है l यह बैठक दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में हुई है l बोर्ड के प्रमुख सदस्य और मुस्लिम पक्षकार की और से वकील जफरयाब जिलानी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जल्द से जल्द सुनवाई के पक्ष में है l इसीलिए कानूनी जानकारों के साथ बैठक की गई है l ये बैठक मुस्लिम पक्ष को कानूनी रूप से मजबूत तरीके से रखने के लिए की गई है l
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में होगा. बैठक में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वाली रहमानी और सज्जाद नोमानी मौजूद थे. इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील मोहम्मद युसूफ मुछाला, वकील ताहिर हकीम, वकील एम आर शमसाद, वकील शकील सैय्यद जफरयाब जिलानी शामिल हुए l