पिछले 13 वर्षों में भाजपा सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल में बैतूल जिले का सूखा कल शनिवार 3 फरवरी को खत्म होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार सुबह से राज भवन में मंत्रिमंडल को लेकर तैयारियों शुरू हो गई है। खबर है कि शनिवार सुबह 9.30 बजे शिवराज सिंह सरकार के विधानसभा चुनाव के अंतिम फेरबदल में करीब आधा दर्जन मंत्री शपथ लेंगे।
राज्यपाल आनंदीबेन मंत्रियों को शपथ दिलाएगी। बैतूल से हेमंत खण्डेलवाल व चैतराम मानकर का नाम भी नए मंत्रियों की सूची में शामिल हैं। हालांकि दो में से एक ही नाम शामिल हो सकता है वही किसी भी नाम पर अंतिम मोहर नहीं लगी है। शाम तक मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों को मुख्यमंत्री निवास से सूचना दिए जाने की जानकारी मिली है।
इस वर्ष नवम्बर माह में मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव होना तय है। इसके ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 माह के लिए रिक्त पड़े लगभग 9 मंत्रियों के पद को भरने के लंबे समय से इच्छुक हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार टलता जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली में भाजपा हाईकमान से हरी झण्डी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आवास में अचानक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चहल पहल बढ़ गई।
दोपहर में मंत्रिमंडल विस्तार के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान भी सीएम हाउस पहुंचे। वे लगभग 1 घंटा यहां रूके, वापसी में उन्होंने पत्रकारों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा नहीं की है। इस बीच कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री निवास से राजभवन भी सूचना भेज दी गई और राज्यपाल आनंदी बेन से शनिवार मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए समय निर्धारित हो गया है।
खबरों के मुताबिक शनिवार सुबह 9.30 बजे शिवराज मंत्रिमंडल के 6 से 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सूची में मानकर - हेमंत समेत इन विधायकों के नाम शुक्रवार दोपहर भोपाल के साथ बैतूल में भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर खबर आग की तरह फैल गई। इसके साथ ही मंत्री बनने के कई दावेदार विधायक भोपाल की ओर कूच कर गए हैं। इस बीच दोपहर 2 बजे तक जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा इनमें सुदर्शन गुप्ता/ रमेश मेंदोला, गोपाल जाटव, नारायण कुशवाह का केबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं अंचल सोनकर, हेमंत खण्डेलवाल, चैतराम मानकर, मीना सिंह, चौधरी चंद्रभान सिंह का नाम राज्य मंत्री के लिए तय बताया जा रहा है।
शाम तक मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों को सूचना भेज सकते हैं। वहीं दो मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी होने की भी चर्चा चल रही है।
बैतूल से हेमंत का दवा मजबूत। भोपाल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैतूल के विधायक हेमंत खण्डेलवाल का नाम मंत्रिमंडल में तय बताया जा रहा है। भाजपा और संघ द्वारा पूर्व में किए गए सर्वे में भी अंकों के आधार पर श्री खण्डेलवाल सक्रियता में दो नम्बर स्थान पर रहे थे। वैसे भी उनके बारे में कहा जा रहा है कि सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और दूरदर्शी सोच के कारण वे संघ और मुख्यमंत्री दोनों की पसंद है। इसी वजह श्री खण्डेलवाल का मंत्री बनना तय बताया जा रहा है। वही खबर है कि अनुसूचित जाति वर्ग से आमला-सारणी से दूसरी बार विधायक चुने गए चैतराम मानेकर को भी अंतिम समय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। जाति व बौद्धों की जनसंख्या को देखकर मानकर का भी दावा मजबूत है हलाकि बैतूल के प्रभारी मंत्री व खंडेलवाल, मानकर के मंत्री मंडल में शामिल होने से रोक सकते है। कुल मिलाकर 13 वर्ष बाद बैतूल जिले में मंत्री पद मिलने से जिले का सूखा खत्म होने के आसार हैं।