भोपाल -  दिनांक 1 फरवरी, गुरूवार को शहिद भवन भोपाल में एम.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख अतिथी के रूप में यूनियन के संरक्षक एवं खनिज विभाग निगम के अध्यक्ष  शिव चौबे , यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कोने-कोने से आये पत्रकार सम्मिलित हुए।
           सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने के उपरान्त पत्रकारिता के क्षैत्र में उत्कर्ष कार्य के करने वाले पत्रकारों को देवर्षि नारद एवं सुभाषचन्द्र बोस अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरूण सक्सेना ने किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए समाज हित व देशहित में पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला।                  यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने कहा, कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की सरकार की मंशा तो है, परन्तु अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण कानून नहीं बन पाया है। हमारा संघर्ष पत्रकारों के हितों के लिये जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष शारदा जी का जन्मदिवस भी मनाया गया एवं सभी ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।