बैतूल - ससुन्द्रा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली को लेकर युवा सेना नगर प्रमुख नरेन्द्र छिपने के नेतृत्व में शिवसेना के कई सदस्यों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है l ज्ञापन में कलेक्टर महोदय से निवेदन किया गया है कि ससुन्द्रा चेक पोस्ट पर छोटे वाहनों के खाली गुजरने के दौरान भी कई घंटों लाइन में लगाकर पैसे वसूले जा रहे हैं l इसके साथ ही २२०० रूपये के स्पीड गवर्नर भी लगवाए जा रहे हैं l स्पीड गवर्नर लग जाने से तिपहिया ओर चार पहिया वाहनों की स्पीड ४० किलोमीटर/घंटे से ज्यादा नहीं चल सकती है l जिसके कारण छोटे वाहनों को चढ़ाई पर चढ़ने में बहुत समस्या आती है l
ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि ससुन्द्रा चेक पोस्ट पर छोटे वाहनों के खाली होने पर उन्हें सीधे गुजरने की अनुमति दी जाये ओर इन वाहनों में स्पीड गवर्नर की बाध्यता लागू ना की जाये l