भाजपा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी का आज जन्मदिन है।

इस अवसर पर भाजपा दिल्ली बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की तरफ से श्री मनोज तिवारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई और उनको पुष्पहारों से सम्मानित किया गया।

सांसद श्री मनोज तिवारी ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का हृदय से धन्यवाद अदा किया। सांसद श्री मनोज तिवारी ने अपने प्रचलित भोजपुरी अंदाज में सभी लोगो का आभार व्यक्त कर सबका मन मोह लिया। सांसद श्री मनोज तिवारी का भोजपुरी अंदाज सभी कार्यक्रम में समान रूप से दिखाई पड़ता है जो बीजेपी के भोजपुरी कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली के कार्यकर्ताओं का मन हर्षोल्लास से भर देने के लिए पर्याप्त होता है।

इस अवसर पर दिल्ली बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से श्री अवधेश कुमार पाठक, श्री अमित खरखरी, श्री विनोद वत्सय, श्री हरबंश लाल गुप्ता, श्री जगमोहन शर्मा और श्री पी के मेहता अपनी दिल्ली बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित थे।