रेहटी - मध्य प्रदेश सिलाई कला बोर्ड निगम अध्यक्ष सुनील महेश्वरी का प्रथम नगर आगमन पर गुजराती दर्जी समाज के लोगों द्वारा रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया l मध्यप्रदेश में प्रथम बार मध्य प्रदेश सिलाई कला बोर्ड का गठन हुआ है जिसमें प्रथम अध्यक्ष सुनील महेश्वरी जी को चुना गया है l उनका स्वागत नगर रेहटी में सुनील माहेश्वरी का पुष्पहारों एवं शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया l
वहीं दूसरी ओर अन्य समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा उनके निज निवास पर स्वागत किया गया स्वागत से भाव विभोर होकर सुनील माहेश्वरी ने सामाजिक लोगों का हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि मैं पूरी समाज मैं जो प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, आपके विश्वास को आपके सहयोग को मैं कभी भी नीचे नहीं होने दूंगा और समाज के हित में हर समाज के व्यक्ति के लिए, उनकी सेवा के लिए हर समय तत्पर तैयार रहूंगा l जो भी समाज की विसंगतियां और समाज के लोगों को जो कठिनाई आएगी मैं उन कठिनाइयों को हमेशा दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा l
स्वागत करने वालों में सर्वप्रथम श्री राम जी सिसोदिया काका साहब, नंद किशोर सिसोदिया ,प्रेम नारायण महेश्वरी, जुगल किशोर सिसोदिया, व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष गणेश सिसोदिया,श्रीराम मेहता, विनीत माहेश्वरी, विनोद महेश्वरी, घनश्याम सिसोदिया ललित सिसोदिया सहित सभी सामाजिक बंधुओं ने आत्मा से प्रथम बार अध्यक्ष बनने पर सुनील महेश्वरी को बधाई दी l