होशंगाबाद - जिला सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य आज १ फरवरी २०१८ से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए है l हड़ताल के चलते बैंक को बंद रख कर कर्मचारियों ने बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया ओर नारेबाजी की l 

              गौतलब है कि कर्मचारी संघ द्वारा १० जनवरी २०१८ को एक ज्ञापन देकर श्रीमान आयुक्त महोदय एवं अन्य कार्यालयों को अवगत कराया था की अगर ३१/०१/२०१८ तक हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो ०१/०२/२०१८ से अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा l कर्मचारी संघ के अनुसार समय सीमा निकल जाने के बाद संघ ने बैंक बंद रख कर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन शुरू किया है l 

              बता दें कि कर्मचारी संघ ने यह हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के. दुबे के द्वारा किये गए ३०० करोड़ के घोटाले को लेकर उन पर कार्यवाही न होने के विरोध में किया है l कर्मचारी संघ् के अनुसार जब तक कार्यवाही नहीं की जाती है तब तक धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल जारी रहेगी l