राजगढ़/मलावार-  30 जनवरी 2018 को थाना मलावर क्षेत्र एवं नजीराबाद जिला भोपाल की सीमा पर रेत का अवैध रूप से उत्खनन होने की सूचना पर ब्यावरा SDM अंजली शाह एवं नरसिंहगढ़ एसडीओपी एन.एस. बेस द्वारा मलावर क्षेत्र में रेत खदान पर दबिश दी गई l जहां 4 पोकलेन मशीन एवं 4 ट्रैक्टर रेती भरते हुए पाए गए l इनकी थाना प्रभारी बोडा जुबेर खान, थाना प्रभारी कुरावर यादव, थाना प्रभारी देहात मवई ,थाना प्रभारी मलावर राठौड़ द्वारा अपने अपने बल के साथ घेराबंदी की गई, किंतु पोकलेन मशीन एवं ट्रैक्टर चालक तथा अवैध खुदाई करवा रहे लोग मौके से भाग गए l  मौके पर मिली 4 पोकलेन मशीन एवं चार ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया हैl  इन अवैध उत्खनन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ खनिज संपदा के अवैध उत्खनन के संबंध में SDM ब्यावरा अंजलि साह द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है अवं सभी पर कार्यवाही की जा रही है l