इटारसी: - कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता जितेंद्र कंसाना की अध्यक्षता में केसला के ग्राम सहेली में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई l बैठक में बडी़ संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया l पार्टी के वरिष्ठ दिग्गज नेता अम्बिका शुक्ला, विजय दुबे काकू भाई ,ओम रघुवंशी, रमेश बामने, अनिल अवस्थी, रामप्रीत परते, शेष मेहरा, रज्जन वाजपेयी एवं पार्टी जिला अध्यक्ष पुष्प राज पटैल, अरुण गालर, आनन्द चिमानिया, विजय बाबु चौधरी, तारा बरकडे़, सुनील ब्रम्हवंशी, विजय चिमानिया, बल्लु खान, राकेश मालवीय, पदम चौरे, अनिल दुबे, अनूप मेंहतो सहित बडी़ संख्या मे कांग्रेसी साथियों ने उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया l पार्टी द्वारा बैठक मे ब्लाक लेवल पर आने वाले पोलिंग बूथ को लेकर मतदान को सफल व मजबूत बनाने की योजना बनाई गई।
इटारसी - कांग्रेस के दिग्गज नेता जीतेन्द्र कंसाना की अध्यक्षता में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न