नई दिल्ली - २०१९ लोकसभा चुनावों के लिए शतरंज की बिसात बिछने लगी है l पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष लामबंद होना शुरू हो चूका है l विपक्षी दलों को साथ लेकर मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करने का जिम्मा इस समय एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और जेडीयू के बागी नेता शरद यादव ने उठाया हुआ है l 

              शरद यादव ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा सरकारों के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में बढ़ते हुए असंतोष को देखते हुए विपक्षी दलों ने एकजुट होने की योजना बनाई है l उन्होंने स्पस्ट संकेत दिया है की २०१९ में मोदी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होगा l उन्होंने कहा है कि जल्दी ही इस सम्बन्ध में एक बैठक भी करेंगे l 

              एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के निवास पर हुई बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नवी आज़ाद, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला, सीपीआई के डी राजा, और जेडीयू के बागी नेता शरद यादव शामिल हुए l अब विपक्ष की यह एकजुट होने की कवायत क्या रंग लाती है यह देखना दिलचस्प होगा l