नई दिल्ली - गाहे-बगाहे केंद्र सरकार की कई मुद्दों पर खिचाई करने वाले भाजपा नेता यशवंत सिन्हा मंगलवार को राष्ट्र्मंच नाम की एक संस्था की शुरुआत कर रहे हैं l यह मंच राजनेताओं और अन्य ऐसे लोगों के लिए होगा जो देश की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंतित हैं l जानकारी के अनुसार टी एम सी के सांसद दिनेश त्रिवेदी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे l यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह मंच उन सभी लोगों के लिए है जिन्हें देश की वर्तमान स्थिति से चिंता में डाल रखा है l उन्होंने कहा कि बाकी सारी बातें मंच से ही घोषित की जाएँगी l
नई दिल्ली - राष्ट्र्मंच की शुरुआत करेंगे यशवंत सिन्हा