रेहटी - एक समारोह में भाजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता अपनी कमर कसकर २०१८ में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री और २०१९ में केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रशानमंत्री फिर से बनाना है। सोमवार को श्रीकृष्ण वाटिका मेरीज गार्डन में आयोजित तीन निगम अध्यक्षों का २ वर्षो का कार्यकाल बड़ाने पर सम्मान समारोह में वन विकास निगम अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, बेयर हाऊस कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष तपन भौमिक ने कही। तीनों निगम अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हमें २०० से अधिक मप्र में सीट का जो लक्ष्य रखा है उसे किसी भी तरह पार करना है। हनुमान जी की तरह कार्यकर्ताओं को उनकी शक्ति का याद दिलाना पड़ेगा। जहां एक-एक जन जन को भाजपा की उपलब्धि समझाकर हमें यह मुकाम हासिल करना है। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से वन विकास निगम अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, बेयर हाऊस कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष तपन भौमिक का साल और श्रीफल से सम्मान किया। सम्मान करने में कार्यकर्ताओं में होड़ सी मची हुई थी। कार्यकर्ताओं को श्री देवी जी ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल टैलर, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ आरके यादव, श्री मारुति नंदन इटावा धाम के महंत आनंदगिरी महाराज, युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्य वनवीर चंद्रवंशी, भाजपा मंडल सलकनपुर के अध्यक्ष रामसजीवन यादव ने भी संबोधित किया। सभी ने २०१८ के मिशन पर अपनी एक सहमति जताई। और भाजपा का फिर से परचम लहराने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, जनपद पंचायत बुदनी अध्यक्ष बिमला रामनारायण साहू, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता नितेश ठाकुर, नप उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर, चंदन सेन, गजराज सिंह चौहान, पिंटू केवट, अशोक उईके, रवि गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं का एक भोज भी आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एक ही स्थान पर जमा होने पर कार्यक्रम के आयोजक तपन भौमिक मित्र मंडली ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

        बता दें कि होशंगाबाद कलेक्टर महोदय को आप पार्टी की संकल्प यात्रा में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन २२ जनवरी २०१८ को सौंपा है l ज्ञापन में ११६ विधायकों के लाभ के पद पर रहकर लाभ लेने का खुलासा किया है l कुलमिलाकर आप पार्टी ने ११६ भाजपा विधायकों को अयोग्य घोषित करने की संवेधानिक मांग की है l भारतीय संविधान के अनुच्छेद १९१(१)(क), अनुच्छेद १९२ एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५१ के अंतर्गत समाप्त किये जाने या सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने हेतु मांग की गई है l