माचलपुर : - नगर में इन दिनों चोरो ने अपने पैर पसार रखे है आए दिन नगर में कोई न कोई छोटी मोटी चोरी होती रहती है l ऐसा काफी समय से हो रहा है l आज हरिप्रसाद दुबे की गामा टेरेक्स गाड़ी जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर एम.पी. 04 बी.ए.6277 है जिसे चोरो ने रात्रि में चूरा लिया l गाड़ी में डीजल का टेंक भी फूल था एवं गाड़ी पूरी तरह से लाक थी l जिसके लॉक तोड़कर चोरो ने गाड़ी चुराई l दूसरी चोरी आवास कालोनी से ओमप्रकाश मकवाना के यहाँ HF डीलक्स मोटर सायकल की हुई और तीसरी चोरी भी आवास कालोनी स्थित बजरंग राठौर की किराने की दुकान में हुई जहा चोरो ने सारे समान चोरी कर लिए l मुख्य सामान में 30 किलो शकर 18 किलो चाय की पत्ती एवं कुछ नगदी रुपये की रेजगी भी चोरो द्वारा चुराई गई l चौथी चोरी भी आवास कालोनी की रेखा बाई के घर ही हुई जिसमें 25 हजार रुपए के चांदी के पायजेब चोरो ने चुराए l एक ही रात में नगर में 4 चोरिया हुई इससे पुलिस द्वारा दी जा रही गश्त पर प्रश्न चिन्ह लगता है कि आखिर पुलिस द्वारा गश्त की भी जा रही है या नही नगर मे आए दिन बढ़ती चोरियो को देखते हुवे चोरो के मन मे पुलिस का कोई डर नही दिखाई देता l
"इससे पहले भी हुई चोरिया"
इससे पहले भी नगर में चोरिया हुई जिनका आज तक सुराग पुलिस को नही लगा आवास कालोनी स्थित अनिल जनोरिया के मकान से होन्डा शाइन गाड़ी की चोरी हुई थी जो सी.सी.टीवी में कैद भी हुई थी लेकिन उसके बाद भी आज तक पुलिस चोरो का पता लगाने में असमर्थ रही ऐसा ही वाक्य पिपल्या कुल्मी रोड पर थाना परिसर से 100 मीटर के लगभग दूरी पर स्थित लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के यहां से चोरों द्वारा एक मोबाइल चोरी किया गया था जिसका वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था उसके बावजूद भी आज तक पुलिस से चोरों का सुराग नहीं लग पाया इस प्रकार की अनेक चोरी की घटनाएं नगर में घट चुकी है जिसका आज तक कोई सुराग पुलिस के हाथों नही लगा इससे पुलिस की नगर में क्या कार्यप्रणाली चल रही है स्पष्ट होता है ,चोरियो की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है
"जनता कर रही है पुलिस का काम"
आज दिनांक 29/01/2018 को नगर के बाजार चोक में 1 चोर को लोगो द्वारा रंगे हाथों मोबाइल चोरी करते हुवे पकड़ लिया l उसके बाद लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तब पुलिस ने चोर को थाने लेजाकर बंद कर दिया चोर से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि यह चोरो के किस गिरोह से है हो सकता है इसमें नगर से संबंधित चोरियो के भी खुलासे हो l नगर में इस समय चोरियो का दशहत फैला हुआ है लोगो का पुलिस से भरोसा काम होता नजर आ रहा है लोग अपने घरों की एवं अपने वाहनों और समान की सुरक्षा को लेकर अत्यधिक चिंतित हो रहे है ,नगर की जनता ने 1 चोर को पुलिस के हाथो सोपा तो है अब नगर की जनता पुलिस से आशा कर रही है कि नगर में हो रही चोरियो के चोरो का पुलिस कितने दिन में सुराग लगाकर चोरो को सजा दिलवा पाएगी ,
"गश्त की बता रहे कमी "
नगर की जनता का कहना है कि पुलिस द्वारा पूरे नगर में गश्त नही होती है बस स्टैंड पर ही पुलिस देखने को मिलती है बाजार चोक एवं नगर के अन्य वार्डो में 1 बजे से 2 बजे के बाद कोई पुलिस वाला गश्त देता नजर नही आता है ऐसी परिस्थिति में नगर में आवारा तत्व घूमते हुवे नजर आते है जिनसे कोई ये पूछने वाला नही है कि तुम कोन हो और यहां क्या कर रहे हो ऐसी हालत में चोरियो जैसी घटना होना आम बात है और हम बहुत चिंतित है हमारे घर,वाहन, व दुकानों को लेकर इस पर पुलिस को सख्त से सख्त कार्य प्रणाली तेयार करते हुवे कार्यवाही करनी चाहिए तभी नगर में चोरियो की घटना पर लागम लग सकेगी
इनका कहना है
हमारे द्वारा चोरो को पकड़ने के लिए 1 टीम का गठन किया गया है जो लगातार चोरो को पकड़ने का प्रयास कर रही है,हमारे द्वारा रात्रि गश्त के लिए भी पुलिस बल बड़ा दिया गया है जिससे लगातार नगर में सुचारू रूप से गश्त होती रहेगी
वीरेन्द्र सिंह धाकड़
थाना प्रभारी माचलपुर