माचलपुर :- नगर परिषद में सोमवार को विधायक हजारीलाल दांगी ने औचक निरीक्षण कर नगर में चल रहे पेयजल संकट को लेकर कर्मचारियों एवं अध्यक्ष की क्लास ली । ज्ञात हो कि कड़ कड़ाती सर्दी में नगर की जनता बून्द बून्द पानी को तरस रही है जबकि अभी नगर क्षेत्र के जल स्रोतों में पानी है, इसके बावजूद लोगो को छे दिन में एक बार पानी मिल रहा है l विधायक दांगी ने उपस्थित कर्मचारियों वा नगर परिषद अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा से कहा कि सब परिषद की गलती है l जब भूतियाबे बांध नगर में पेयजल की परेशानी के कारण मेरे पिछले कार्यकाल में दिनरात एक कर बनवाया था तो आप लोग अवैध सिचाई नही रोक सके, आपकी गलती की सजा जनता क्यो भुगते ।
दांगी ने फटकार लगाते हुये कहा कि में कुछ नही सुनना चाहता कुछ भी करो और जैसे भी हो लोगो को पानी पिलाये l इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सर डोब में मोटर कम है l विधायक ने कहा कि नई मोटर खरीदो, पैसों की चिंता मत करो l साथ ही हिदायत दी कि में दो रोज बाद फिर आऊँगा, मीटिंग लेकर पुनः समीक्षा करूँगा , और देखूँगा कि आप लोगो ने पेयजल पर क्या ठोस कार्य किया l इस मौके पर शीघ्र नगर परिषद कार्यलय भवन जो कि गोघटपुर रोड पर स्थित भूमि पर बनना प्रस्तावित है का भूमि पूजन मंत्रीजी की मौजूदगी में करवाने को कहा इस अवसर बी.एस. मण्डलोई, राघवेंद्र सिंह, कैलाश लववंशी, महेंद्रसिंह मण्डलोई , सतीशचंद्र शर्मा , कैलाश दांगी , अनार सिंह उपस्थित थे l