माचलपुर :- नगर में नाना बाजार में स्थित काशिगुरुकुल एकेडमी स्कूल दुवारा रविवार रात्रि को अपना वार्षिक उत्सव मनाया l इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई ततपश्चात अतिथियों रोडूराम गुजराती, थाना प्रभरी वीरेंद्र धाकड़ , रवि जयसवाल इंदौर वा घनश्याम शर्मा का स्वागत काशीराम पाटीदार ने शाल श्रीफ़ल से किया l ततपश्चात अतिथियों ने अपने उदबोद्धन मे कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चो की प्रतिभा को निखारने के लिये सास्कृतिक आयोजनों का होना भी जरूरी है, क्योंकि नोनिहालो में छुपी प्रतिभा तभी बाहर आवेगी जब उसे स्कूल स्तर पर सही प्लेट फार्म मिले, क्योकि बच्चा कच्ची मिट्टी का घड़ा है, जिससे इस उम्र में सही दिशा दी जा सकती है l
साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु उसकी माँ होती है वही से सही शिक्षा मिलती है l कार्यक्रम में छोटे छोटे नोनिहलो ने रोचक प्रस्तुति दी l इस क्रम में स्वछता पर आधारित लघु नाटिका राष्टीय भावना से ओतप्रोत डांस ,गीत वा शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी गई तथा मौजूद अभिभावक वा दर्शकों से स्वच्छता पर प्रश्न कर उत्तर लिये, सही उत्तर पर पुरुस्कार दिया गया l जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा किस कलर के डस्टबिन में डाला जाता है , प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है आदि सवाल पूछे गए । साथ ही इस अवसर पर शत प्रतिशत उपस्थति , पढ़ाई में श्रेष्ठ आदि के लिये बच्चो को पुरुस्कार जिसमे प्रशस्ति पत्र वा ट्राफी अतिथियों ने वितरण किये कार्यक्रम की रोजक प्रस्तुति के लिये उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की इस मौके पर संस्था संचालक लखन पाटीदार ने आभार व्यक्त किया बालचंद्र पाटीदार ,दिनेश , मोहन सहित नगर क्षेत्र के लोग उपस्थित थे ।