राजगढ़ - 26 जनवरी 2018 से जिला राजगढ़ के दौरे पर आए डीआईजी के बी शर्मा भोपाल से नरसिंहगढ़ पहुंचे , जहां पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सिमाला प्रसाद द्वारा उनकी आगवानी की गई l नरसिंहगढ़ में एसडीओपी कार्यालय में जनसंवाद का आयोजन किया गया जिसमें नरसिंहगढ़ शहर के गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए तथा पत्रकार बंधु भी इस जनसंवाद में शामिल हुए इनके अलावा जनप्रतिनिधि विधायक गिरीश भंडारी , पूर्व विधायक मोहन शर्मा औऱ अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए तथा जनसंवाद के दौरान नरसिंहगढ़ शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु चर्चा की एवं सुझाव भी आमंत्रित किए गए l नरसिंहगढ़ से ब्यावरा पहुंच कर कस्बा ब्यावरा का जायजा लिया गया उसके बाद दिनांक 27 जनवरी 2018 को भोपाल रेंज के डीआईजी के बी शर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सिमाला प्रसाद द्वारा राजगढ़ में पुलिस परेड ग्राउंड पर परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड ग्राउंड में ही जनता दरबार लगाया गया, जिसमें पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी समस्याएं बताई गई जिनका मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है l
पुलिस लाइन राजगढ़ में बने शहीद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया तथा निरीक्षण किया गया, पुलिस लाइन में स्थित वेलफेयर शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महिलाओं को सिलाई मशीन सिखाई जा रही है l निरीक्षण किया जा कर उन्हें स्व- रोजगार से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन में सलामी गार्ड की तैरना रूट एवं साज सज्जा उत्तम प्रकृति की होने से उन्हें इनाम से पुरस्कृत किया गया है l उसके बाद जिले के 20 थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों की कंट्रोल रूम में मीटिंग ली गई जिसमें अपराधों से संबंधित, जनता की सुरक्षा से संबंधित, कानून व्यवस्था से संबंधित, अवैध कार्यों पर रोक लगाने संबंधित ,चर्चा की जा कर निर्देशित किया गया पुलिस लाइन के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजगढ़ में स्थित विभिन्न शाखाओं का प्रथक प्रथक निरीक्षण किया जाकर शाखा प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कार्यकुशलता बढ़ाने एवं दस्तावेजों को दुरुस्त रखने की हिदायत देते हुए कार्य की दक्षता को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया है इस दौरान राजगढ़ की समस्याओं को लेकर पत्रकार बंधुओं से विशेष चर्चा की गई है l