रेहटी - ६९वां गणतंत्र दिवस नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गांधी चौक बस स्टैंड पर आयोजित किया गया। जहां सामुहिक राष्ट्रगान के साथ नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री संदेश का वाचन नगर परिषद उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर ने किया। आभार सीएमओ आरडी शर्मा ने माना ।

         मुख्य समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्व. राधेश्याम राजपूत शिक्षक की स्मृति में बेटी प्रोत्साहन पुरुस्कार, उनके पुत्र युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत और अन्य अतिथियों द्वारा  वितरित किए गए । जिसमें रेहटी तहसील की ५ छात्राओं को ५ हजार रूपए एवं शील्ड दी गई। जिसमें कक्षा ८वीं की छात्रा कु निकिता कक्षा १०वीं की छात्रा कु सोनाली सेनी, कक्षा १२ गणित समुह कु शिवानी, वाणिज्य संकाय में कु वर्षा, कला संकाय में कु रीता, बायस स्कूल से कक्षा १० के आकाश चंद्रवंशी, कक्षा १२ के प्रतीक माहेश्वरी आदी छात्र-छात्राओं को नकद राशि व शील्ड दी गई। बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में ध्वजारोहण प्राचार्या सुधा सालोमन ने किया। तहसील कार्यालय में तहसीलदार राजेंद्र जैन, वन विभाग में रेंजर रितु तिवारी, कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष तुलसीराम रिठोरिया, सोसायटी और जिला सहकारी बैंक में पूर्व चैयरमेन प्रीतम सिंह ठाकुर, वीणा वादिनी स्कूल में संचालक नारायण सिंह चौहान ने किया।थाना रेहटी मे रेहटी थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने किया।