माचलपुर :- नगर में गणतंत्र दिवस की 69 वी वर्षगांठ प्रतिवर्ष अनुसार धूमधाम से मनाई इस अवसर मुख्य आयोजन झंडा चौक पर आयोजित किया गया l जहा नगर परिषद अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा ने तिरंगा फहराया एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया l इसके पूर्व नगर में स्थित सभी प्रायवेट वा शासकीय स्कूलों जिसमे आँजली मेमोरियल, आदर्श विद्या मंदिर , काशिगुरुकुल में संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया l वही प्रज्ञा पब्लिक स्कूल में नायब तहसीलदार ने तिरंगा फहराया ततपश्चात रात्रि में झंडा चोक में विधायक हजारीलाल दांगी, ज्ञानसिंह गृर्जर की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमे सेकडो की संख्या नगर के लोग मौजूद थे l साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में भी झंडा वंदन किया गया l जिसमें ग्राम लसूड़िया में एक गरिमा मय कार्यक्रम में विधायक ने तिरंगा फहराया ओर सरपंच धीरपसिंह चौहान ने ग्राम में हुई विकास कार्य बताये ।