होशंगाबाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेनगुरिया ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर वाहन चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें l चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें, नियंत्रित गति से वाहन चलायें ओर अपने जीवन को सुरक्षित रखें l