माचलपुर : - नगर के प्रज्ञा पब्लिक हायर सेकंड्री स्कूल में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रोडू राम गुजराती रिटायर्ड हेड मास्टर व कन्हैया लाल वर्मा अध्यक्ष नगरपरिषद माचलपुर के आथित्य में सम्पन्न हुआ , सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी की पूजा अर्चना कर प्रेरणा संवाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें रोडू राम गुजराती द्वारा छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने एवं लगन से पढ़ाई करने हेतु विशेष टिप्स दिए, कन्हैया लाल वर्मा द्वारा छात्र छात्राओं के लिए शासन की जो योजनाएं चलाई जा रही है उनसे छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया जिससे सभी छात्र छात्राएं अच्छे नंबर लाकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से ले सके, प्राचार्य सत्यनारायण शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को बताया गया कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा 12 वी कक्षा में 75% अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को आगे की पढ़ाई का खर्चा सरकार वहन करेगी चाहे छात्र-छात्रा किसी भी वर्ग का हो मुख्यमंत्री की इस योजना से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया एवं मन लगाकर पढ़ने की शिक्षा दी गई इस प्रकार मुख्य अथितियो की उपस्थिति मे छात्र छात्राओं का प्रेरणा स्तोत्र कार्यक्रम सम्पन्न हुवा इस अवसर पर विद्यालय की सहायक प्राचार्या श्रीमती प्रमिला शर्मा एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे