: बांधवगढ़ स्थित ताला में पिछले रविवार से हो रही हड़ताल अंततः अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी आलोक कुमार की अगुवाई में आज दोपहर 2:00 बजे समाप्त हो गई है,बताया जाता है कि हड़ताल पर बैठे गाइड, जिप्सी मालिक, होटल मैनेजर, जिप्सी चालको की अधिकांश मांगे पूरी की गई है जिसके बाद ही हड़ताल समाप्त की गई है हड़ताल समाप्ति के दौरान गाइड राजेश द्विवेदी, इंद्रेश यादव , कमलेश कुमार , विजय सिंह , रामनरेश बर्मन, मुकेश बर्मन , जिप्सी चालक राम भगत यादव, भैया लाल बैगा, बल्लू सिंह,इसके अलावा होटल बाघ बिहार से सुरेश यादव, मोगली से अनूप सिंह, टाइगर डैम से ज्ञानेंद्र तिवारी, समोद से अंशुमान सिंह ,टी हाउस से करण सिंह, जंगल लॉज से पुष्पेंद्र सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पार्क सम्बन्धी हड़ताली मौजूद रहे हैं इस दौरान एडिशनल पीसीसीएफ आलोक कुमार ने कहा कि छोटी छोटी बातों को लेकर हड़ताल,आमरण अनशन,धरना प्रदर्शन करना उचित नही है इससे टाइगर रिज़र्व की छवि धूमिल होती है उन्होंने कहा कि आपकी मांगे भोपाल स्तर या मिनिस्ट्री लेवल की नही है जल्द ही क्षेत्र संचालक मृदुल पाठक इन समस्याओं का निराकरण कर देंगे। इसके अलावा आपकी मांग के अनुसार हर माह पार्क प्रबन्धन आप सबकी बैठक लेगा, जिसमें आप सभी अपनी समस्या प्रबंधन को बता सकेंगे इसके अलावा भी कई मांगों को लेकर उन्होंने हामी भरी है उधर पार्क प्रबंधन के पास आधिकारिक पत्र लिखे जाने के बाद प्रदेश सरकार ने आठ जिप्सी पार्क प्रबन्धन को सैलानियों की सफारी के लिए सौंपी है जिस के बाद से ही अब पार्क प्रबंधन देशी विदेशी सैलानियों की सफारी के लिए अति उत्साहित है।