पिछले 18 वर्षों से अध्यापक संवर्ग की लंबित मांग शिक्षा विभाग में संविलियन को अध्यापकों के कठिन संघर्ष और पिछले कई सालों से आंदोलन के चलते अंततः मध्यप्रदेश सरकार के यशस्वी और जननायक ,संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने 21 जनवरी को शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा कर इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया। अध्यापकों का आंदोलन 21 से प्रस्तावित था। लेकिन उसी दिन मुख्यमंत्री आवास से अध्यापकों को बुलावा आ गया और अध्यापकों के पहुँचने पर स्वयं मुख्यमंत्री महोदय ने शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा कर मध्यप्रदेश के अध्यापकों को उनके जीवन की सबसे बड़ी सौगात दे दी। इसी के साथ बंधन मुक्त स्थानांतरण नीति, संतान पालन अवकाश, अनुकंपा नियुक्ति, बीमा, जी पी एफ, गुरुजियों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सहित सभी मांगें मान ली गई।भोपाल में घोषणा होते ही मध्यप्रदेश के साथ साथ उमरिया जिले में भी खुशी की लहर छा गई। जिले के अध्यापक साथी पिछले कई सालों से इन्ही मांगों के लिये उमरिया जिले के जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ,ब्रजेश शर्मा, तीनों ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गौतम, पी के प्रजापति, त्रिवेणी सोनी जी, प्रांतीय पदाधिकारी धनंजय सोनवाने, आशीष गौतम, आर.के. शुक्ला तथा अनिल सिंह परिहार, भीम सिंह चतुर्वेदी ,के बी सिंह, मोहन मीना ,दिलीप कटरे, चिन्तोष पटले, अवधराज टेकाम, जगदीश शांडिल्य, चैतराम चौरिया ,बी के सतौने,गोकुल पटेल, गीता सेन,सुधा तिवारी, रामबहोरी प्रजापति, धनंजय कुशवाहा, अयोध्या कुशवाहा, सुनील त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, कपिल, अनुराग गौतम, दादूराम सेन,सर्वेश शुक्ला ,करण सिंह टेकाम, ब्रगेश सिंह, राजेश यादव, किरण गुप्ता, वीना मार्को, रेखा सिंह, गायत्री सिंह, माया सिंह सहित सभी अध्यापक साथियों के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे थे। आज ये सुखद परिणाम के पीछे उमरिया जिले के सभी अध्यापक साथियों का संघर्ष रहा जिसके आगे सरकार को ये निर्णय लेना पड़ा। आजाद अध्यापक संघ सभी अध्यापक साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हैं साथ ही जिले के समस्त अध्यापक साथियों को शिक्षक बनने के लिये बधाई प्रेषित करता हैं।। संघ द्वारा किये जा रहे आंदोलन में उमरिया जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हमारे समस्त पत्रकार बंधुओं ने हमारी भावनाओं को समझकर मीडिया में प्रमुखता से हमारी समस्याओं को यथोचित स्थान दिया।संघ मीडिया से जुड़े समस्त साथियों का भी आभार व्यक्त करता हैं।। संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री धनंजय सोनवाने ने बताया कि भोपाल में शिक्षा विभाग की घोषणा के समय उमरिया जिले से भी अध्यापक आंदोलन हेतु गये थे। जिनमेंएस एस धुर्वे, सर्वेश शुक्ला,मूलचंद साहू ,संतलाल डोंगरे, प्रकाश झारिया,कमलेश चौरिया, राधेश्याम चौरिया, जगदीश भांवरे, देवेश्वर कामडे, राजेन्द्र जायसवाल, महेन्द्र यादव, शरमन सिंह कुलस्ते, रामनरेश कंमर सहित अन्य साथी भी थे।साथ ही जिले के समस्त अध्यापक साथियों को शिक्षक बनने हेतु बधाई प्रेषित की हैं । आजाद अध्यापक संघ उमरिया प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करता हैं तथा दो लाख चौरासी हजार अध्यापकों के जीवन में इतनी बड़ी सौगात को मास्टर स्ट्रोक करार देते हुए प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने हेतु संघ आभार व्यक्त करता हैं।। संघ को सहयोग देने में और आंदोलन हेतु अजय दुबे, विनायक तिवारी, के बी सिंह, के पी सिंह, यू बी सिंह, राकेश दहायत, बी एन मिश्र, रामबहोरी प्रजापति, नागेंद्र तिवारी, शीला पाठक, आरती जी, मंजू जैसवाल, रामसखा, रामचरण सिंह, राजेश यादव, देववती सिंह,राजेश पटेल सहित उमरिया जिले के समस्त साथियों का योगदान अतुलनीय रहा।