भोपाल : - जिला राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को भोपाल में IPS मीट 2018 के दौरान दिनांक 19/01/2018 को उत्कृष्ट अभिनय करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया है इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ सिमाला प्रसाद द्वारा कड़ी मेहनत एवम लगन से कार्य करते हुए पूरे राजगढ़ जिले को एक टीम के रूप में कार्य करवाते हुए CM हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया जिसके कारण जिला राजगढ़ का मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान बनाना इसके साथ ही स्वान नेटवर्क के तहत जिले की कार्यवाही को ऑनलाइन करते हुए भी राजगढ़ जिला प्रथम स्थान रहा रहा है स्वान नेटवर्क के तहत जिले में घटित होने वाली घटनाओं की FIR ,जब्ती ,गिरफ्तारी ,नक्शा मौका ,को तत्काल आनलाइन किया जाता है यह राजगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है । मीडिया सेल प्रभारी अनिल बामनिया जिला राजगढ़ मध्य। प्रदेश
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में पुरस्कृत किया गया