तलेन नगर परिषद द्वारा शनिवार को 1 दिवसीय आनंद उत्सव कार्यक्रम संस्कार कान्वेंट हाई स्कूल में सम्पन्न हुआ जिसमें नगर की शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने कबड्डी खो खो 100 मीटर दौड़ किवज प्रतियोगिता चेयर रेस नीबू रेस आदि कार्यक्रम में भाग लिया इन प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रथम एस बी एस कॉलेज द्वितीय संस्कार कान्वेंट स्कूल विजेता रहा ।छात्रों की खो खो प्रतियोगिता में सर्वोदय प्रथम व संस्कार उप विजेता रही एव छात्राओ की कबड्डी में सागर पब्लिक स्कूल प्रथम उपविजेता सरस्वती शिशु मंदिर रही ।छात्राओ की खो खो प्रतियोगित में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय कन्या हाई स्कूल विजेता रही इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में लड़कों में सरस्वती ज्ञान मंदिर प्रथम लड़कियों में कन्या प्रथमिक विद्यालय प्रथम रही ।एव द्वितीय स्थान पर संस्कार कान्वेंट व सरस्वती शिशु मंदिर रही ।किवज प्रतियोगित के अंतर्गत हाई सेकेंडरी में सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम द्वितीय संस्कार स्कूल रहा इसी तरह प्रकार माध्यमिक खण्ड में सर्वोदय प्रथम संस्कार व ज्ञान मंदिर द्वितीय टीमें विजेता रही । इस आनंद उत्सव कार्यक्रम में में मुख्य रूप से उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष सीमा भट्टर सांसद प्रतिनधि कैलाश यादव विधायक प्रतिनधि संजय भट्टर मुख्य न प अधिकारी भगवान सिंह भिलाला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रईस आगा पार्षदो में रमेश यादव श्याम वातरे अवध नारायण उपाध्याय दिनेश यादव ओम यादव काजल अशोक सोनी सादिक पठान सहित समस्त शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राये प्रचार्य व शिक्षक गण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में विशेष सहयोग संस्कार कान्वेंट स्कूल का रहा अंत मे आभार मुख्य न प अधिकारी ने माना ।
तलेन नगर परिषद द्वारा आंनद उत्सव कार्यक्रम संपन्न