राजगढ़ 20 जनवरी/ गत दिवस मां बिजासन माता मंदिर भैंसवामाता में 22 जनवरी 2018 से लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर श्री कर्मवीर षर्मा द्वारा जायजा लिया गया। व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर श्री षर्मा ने आवष्यक निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, बिजली, पानी, षौचालय तथा मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्येनजर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष अनुविभागीय अधिकारी सारंगपुर श्री एस.एस. सोलंकी को दिए। आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर मां बिजासन माता मंदिर भैंसवामाता ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा भी की। मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्थाई दुकानो को पट्टा देने तथा जानु टी स्टाॅल के दुकानदार द्वारा घरेलु सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर उसके खिलाफ दंडनीय कार्रवाई करने के निर्देष भी अनुविभागीय अधिकारी सारंगपुर को दिए। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी साथ रहे।