जीरापुर नगर परिषद सभागृह मे बैठक आयोजित हुई इस बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर गणतंत्र दिवस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया । जिसमे तय हुआ कि स्टेडियम ग्राउण्ड मे स्कुलो के बच्चो की प्रभात फेरी उपरान्त साँस्कृतिक कार्यक्रम होगे जहाँ पुर्ववत टेंट व माईक कि व्यवस्था जनपद पंचायत की रहेगी ,नगर के समस्त विद्यालयो के छात्र छात्राओं के लिये मिठाई कि व्यवस्था नगर परिषद की रहेगी। नगर मे प्रभातफेरी के लिये यातायात व्यवस्था पुलिस प्रशासन कि रहेगी । सास्कृतिक प्रस्तुति का समय मात्र 5 मिनिट रहेगा । इस मोके पर अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण प्रजापति कि मुख्य उपस्थिति मे तय हुआ कि कार्यक्रम पूरे आनंद एवं उत्साह से मनाया जायेगा। *जिम्मेदारी से व्यवस्थाऐ दी जाय* जहा तहसीलदार राकेश खजुरीया ने कहा कि बैठक मात्र ओपचारिकता जैसी अव्यवस्थित नजर आ रही क्योंकि पहले हमे यह तय करना होगा कि व्यवस्था ओ को केसे सुचारू अंजाम दिया जाय।इसके लिए अथ्र की व्यवस्था एवम अलग अलग जिम्मेदारी देना होगी ।इसके लिऐ बी. ई. ओ. करणसिह भिलाला ,बी. आर. सी. प्रमोद नामदेव,सी. एम. ओ. कमलकिशोर शिवहरे,टी.आई. प्रदीप शुक्ला,सी. ई. ओ. लाखनसिह सिसोदिया पहले बैठकर सारी व्यवस्थाओ को तय करके आप तक पहुचा देगे । इस मोके पर जनपद अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र पुरोहित, नपाध्यक्ष बलराम टाँक, शिव मण्डलोई,कुशाल कुशवाह,सुनिल हिन्डोनिया, मनोज गुप्ता, मोहनलाल पुष्पद,देवनारायण दांगी , शासकीय , अशासकीय विधालय के संस्था प्रमुख, नगर परिषद कर्मचारी ,पत्रकार,उपस्थित थे। *शोकाज नोटिस दिये जावेगे* गणतंत्र दिवस जेसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व की बैठक में सूचना उपरान्त भी जिन जिन विभाग के अधिकारी नही पहुंचे उन्हे शोकाज नोटिस जारी किये जावेगें । फोटो सलग्न
जीरापुर: नगर परिषद सभागृह मे बैठक आयोजित हुई