माचलपुर :- नगर परिषद दुवारा शासन के निर्देश से आवास कालोनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 2 के परिसर में दो दिवसीय आनन्द उत्सव शनिवार से शुरू हुआ जिसमें प्रथम दिन कबड्डी ,नीबू चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, बोर रेस , सो मीटर दौड़ , सतोलिया रसा कसी वा खो खो सहित विभिन्न खेल का आयोजन हुआ जिसमें नगर की बड़ी संख्या में गृहणियों स्कूल के बच्चों राजनेतिक पार्टी के पदाधिकारियों वा नेताओ भाग लेकर भरपूर आनन्द लिया उक्त आयोजन में रोजक खेल कबड्डी में मंडल भाजपा अध्यक्ष की टीम को सूरज सिंह मण्डलोई की टीम ने हराया इसी प्रकार नगर परिषद सीएमओ की टीम रसा कसी में हार का सामना करना पड़ा इस मौके पर विभिन्न खेलो में प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरुस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर रामगोपाल खंडेलवाल, अर्जुन सिंह पंवार, कन्हैयालाल वर्मा ,विनीता माधावत योगेश माधावत, सीएमओ डी. पी.दुबे, शिवप्रसाद मारू, रमेश चंद्र बंसल , बी.एस.मण्डलोई ,कैलाश चंद्र शर्मा आचार्य, सचिन त्रिर्वेदी,सभी खेलो में रेफरी की भूमिका ब्रजभूषण त्रिर्वेदी ने निभाया ।