भोपाल राज्य आनंद संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोहर दुबे ने निर्देश दिये है कि आनंद उत्सव का आयोजन 28 जनवरी के मध्य जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जायेगा। इन आयोजनों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं ग्रामीणजनों के चेहरे पर प्रकट होने वाले रोमांच एवं आनंद को केमरे में कैद कर कार्यक्रम के फोटो एवं वीडियों को संस्थान की वेबसाईट पर अपलोड किया जाये। अपलोड किये गये फोटो एवं वीडियों को संस्था द्वारा तीन-तीन उत्कृष्ट फोटो व वीडियो को क्रमशः प्रथम को 25 हजार रू. द्वितीय को 15 हजार रू एवं तृतीय को 10 हजार रू का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए www.anandsansthanmp.in पर देखी जा सकती है।