रेहटी/नीनोर- मकोडिया दिग्विजयी नर्मदा परिक्रमा यात्रा के आज शुक्रवार को 112 वे दिन दिग्विजय सिंह ने सुबह ग्राम मठ्ठा गांव मै मां नर्मदा की पूजा एं कर अपनी परिक्रमा यात्रा का काफिला नर्मदे हर के उदधोष के साथ गन्तव्य ग्राम मकोडिया नीनोर की ओर रवाना किया नर्मदा परिक्रमा यात्रा का करीब एक दर्जन स्थानों सहित ग्राम जहाज पुरा मकोडिया मे भव्य स्वागत किया गया, ग्रामीण क्षेत्रों मे पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर घरो के सामने रंगोली सजाई गई,इसी बीच प्रदेश से यात्रा मै शामिल हुए कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,रानी साहिबा श्री मति अमृता सिंह , पूर्व सांसद नारायण सिंह आमलावे पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा,सहित करीब 250 परिक्रमा वासियों का फूल मालाओं एंव शाल श्रीफल से अभूतपूर्व स्वागत सत्कार किया,परिक्रमा यात्रा आज पात: 11-30 बजे आंवलीघाट से शुरू होकर गांजीत,पथोडा,होते हुए दोपहर ग्राम जहाजपुरा पहुंची, जहां से दोपहर विश्राम पश्चात सततुमडी,मकोडिया होकर शाम 7 बजे करीब 15 किलोमीटर का फासला तय कर नीनोर पहुंची ,जहां कांग्रेस नेता रासेवक गौर, गणेश मेहरा सरपंच, रामविलास गौर,भागीरथ साहू,सबा चन्द कीर रामकिसन कीर, नीतेश गौर, गोविन्द राम के नेतृत्व मे ढोल ढमाको के साथ कार्यकर्ताओं ने आगवानी कर परिक्रमा वासियों का भाव भीना स्वागत किया। भाजपा मे मची खलबली पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा से जहां कांग्रेसियों को नई उर्जा का संचार हुआ है ,वही क्षेत्र के कद्दावर नेता राजकुमार का भी पार्टी मे कद बढता हुआ नजर आ रहा है, दिग्विजय सिंह की परिक्रमा यात्रा मै मुख्यमंत्री शिवराज के बिधान सभा क्षेत्र के ग्राम छीपानेर से ही उमड रहे जन सैलाव को देखते हुए भाजपाईयों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। सूत्रो की माने तो पिछले कुछ समय से जो फूल छाप कांग्रेसी की श्रेणी मे आ गऐ थे उनकी भी वापसी होते देखी जा रही है। कांग्रेस के यह नेता थे मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व सांसद नारायण सिंह आमलावे,भोपाल महापौर श्रीमती विभा पटेल, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिसोदिया,बडनगर ,विजय धाकड, तूफान सिंह राजपूत, नारायण सिंह रायसेन, रूपसिंह परमार, सुरेश सेठी,रामस्वरूप पंवार ठेकेदार, उमेश अग्रवाल,रधुवीर ठाकुर,बिष्णु प्रसाद ठाकुर,लखन ठेकेदार,मंगल सिंह ठाकुर,चन्द्र पाल पटेल, बीरेंद्र दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एंव कार्यकर्ता मौजूद रहें।
दिग्विजयी नर्मदा परिक्रमा यात्रा का आज 112 वां दिन, परिक्रमा वासी पहूंचे नीनोर मकोडिया मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र मै पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत सत्कार