गोटेगांव : ग्राम बगासपुर में गोली चली दरमियानी रात साहू एवं पटेल समाज के दो गुटों में जमकर विवाद हुआ l झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई l
जानकारी के मुताबिक हत्या के बाद हत्यारों ने गांव में स्थित राजपूत वीडियो विजन के पास लाश को ठिकाने लगाया गया l मामले को राजनीतिक रंग देने के लिए आज सुबह आतंकियों ने राजपूत वीडियो विजन के संचालक मोहन सिंह राजपूत के घर को चारों तरफ से हथियार बंद होकर घेर रखा था l
स्थिति को देखते हुए घबराकर मोहन सिंह ने अपने रिश्तेदारों को फोन करना शुरू किया लेकिन कुछ ही समय बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा सुबह 11:30 बजे से अब तक उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है l
गांव में हुई वारदात के संबंध में जब थाना प्रभारी से जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने कान्फ्रेंस में होना बताया l गोटेगांव पुलिस जानकारी देने से अब तक पल्ला झाड़ रही है l धिक्कार है ऐसे सिस्टम पर धिक्कार शिवराज तंत्र पर l जबकि सूत्रों की माने तो कल रात गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है l एक गंभीर आपराधिक घटना के संबंध में आखिर गोटेगांव पुलिस जानकारी क्यों छुपा रही है यह अहम सवाल है l