तलेन: शासन निर्देशानुसार आनन्द उत्सव का आयोजन दिनांक 14 जनवरी सें 21 जनवरी के मध्य मनाया जाना है इस हेतु दिनांक 20 जनवरी 2018 आनन्द उत्सव को संस्कार कान्वेट स्कूल मे मनाया जाएगा।
उक्त आयोजन को ले कर एक बैठक दिनांक 16/01/2018 को नगर परिषद कार्यालय सभाकक्ष तलेन मे बैठक का आयोजन रखा जिसमे नगर परिष्ाद अध्यक्षा सीमा संजय भटटर, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि रइस आगा, विधायक प्रतिनिधि संजय भटटर सांसद प्रतिनिधि कैलाश माेहन यादव, सीएमओ बीएस भिलाला, पार्षद श्याम वात्रे, अवधनारायण उपाध्याय, काजल अशोक सोनी, मोहनलाल जाटव, अकरम शाह , साजिद खॉ, प्रेम बाई जयराम अहिरवार, कमलसिंह यादव, रमेशचन्द्र यादव, रमेशचन्द्र वर्मा, तेजसिंह कुश्वाह, एल्डरमेन अजबसिंह बंशकार, व समस्त शैक्षणिक संस्था प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित थेा जिसमे मुख्य नगर परिषद अधिकारी भगवान सिंह भिलाला द्वारा आनन्द उत्सव मे नगर के आम नागरिको से आनन्द उत्सव मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने हेतु अपील की है।