रेहटी रेहटी में सट्टा जुआ पर नियंत्रण तो हुआ है अब लोगों ने सभी के सामने खुले मैदान में एक खेल ऐसा निकाला कि जिसे मोबाइल पर खेलते हुए हजारों रुपए का दांव लगने लगे हैं। दर असल अब रेहटी में लूडो का गेम वैसे तो मनोरंजन का खेल हुआ करता है। लेकिन इस पर हजारों रुपयों के दांव लगने से इसे कुछ लोगों ने जुआ का रूप दे दिया है। नगर क्षेत्र में शायद ही ऐसा कोई चौराहा या तिराहा होगा जहां पर बाइकों पर रखकर या किसी दुकान किनारे बैठकर मोबाइल पर लूडो का गेम नहीं हो रहा हो। नगर एवं ग्रामीण छेत्र में इन दिनों मोबाइल फोन पर चलने वाले लूडो किंग खेल पर सैकड़ो हजारो की हार जीत प्रतिदिन हो रही है। नगर एवं ग्रामीण छेत्र में जगह-जगह जुआरियों को इस खेल पर दाव लगाते देखा जा सकता है। खासबात यह देखी जा रही है इसे खेलने वालों को पुलिस कार्रवाई का जरा भी डर नहीं होता है क्योंकि यह मोबाइल के जरिए खेलने वाला खेल है और हार जीत पर पैसा लगाया जाता है। जब हमने इस मामले की पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि नगर के अधिकांश मुख्य चौराहों पर चाय पान की दुकानों के आसपास, नगर की आंतरिक गलियों में यह इलेक्ट्रानिक जुआ संचालित हो रहा है। इस तरह खेला जाता है यह खेल मोबाइल पर संचालित होने वाले इस खेल में कम से कम दो और अधिक से अधिक चार सदस्य खेलते हैं। प्रत्येक सदस्य को चार मोहरा मिलते हैं जिसे सबसे पहले चिंहित स्थान तक पहुंचाना होता है। जो खिलाड़ी सबसे पहले चारों मोहरों को चौपर की तरह चिन्हित स्थान तक पहुंचा देता है वह जीतता है और उसे बाकी सदस्यों से पैसा मिलता है। फेसबुक पर भी खेला जा सकता है चौपर की तरह खेले जाने वाले इस खेल को ऑनलाइन फेसबुक पर भी खेला जा सकता है। फेसबुब फ्रेंड ऑनलाइन रहने पर इस जुआ को खेल सकते हैं और जुआ की राशि का लेन देन क्रिकेट के सट्टे की तरह मोबाइल पर ही तय हो जाएगा।
रेहटी मोबाइल पर लूडो किंग जुआ पर रोजाना लग रहे हजारो के दाव क्रिकेट सट्टा के हाईटेक होने के बाद लूडो किंग जुआ में फंस रही है युवा पीढ़ी, नहीं है रोकथाम के उपाय