राजगढ़ : - दिनांक 16/1/2018 को थाना प्रभारी करनवास उमेश यादव को जरिया मुखबीर सूचना मिली कि सारंगपुर का आबिद खान अपनी Alto कार नंबर MP 42 C 3557 से बड़ी मात्रा में अवैध पदार्थ गांजा लेकर करन वास में सप्लाई करने वाला है उक्त सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक प्रजापति, एसडीओपी ब्यावरा दंडोतिया के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर करण वास में दुपाड़िया पर दबिश दी गई जहाँ एक Alto कार स्लेटी रंग की जिसका नंबर MP 42 सी 3757 मैं बैठे आबिद खान और ओमप्रकाश भिलाला से पूछताछ करने पर दोनों घबराने लगे तब कार की तलाशी लेने पर कार में रखा 1 क्विंटल गांजा कीमती करीब 15 लाख रूपय का एवं एक Alto कार को दोनों आरोपियों से जप्त की गई तथा इनके खिलाफ अपराध धारा 17/ 18 धारा 8/२० एन,डी,पी,एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उमेश यादव स उ नि शिवचरण यादव ,आरक्षक रामकरण, चंदन सिंह, सुनील तथा सैनीक धर्मेंद्र की मुख्य भूमिका रही है इन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से उचित इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा l 2. दूधी के कंजरों द्वारा अवैध रूप से स्प्रिट शराब बेचने के संबंध में दिनांक 17, 1,2018 को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सिमाला प्रसाद को मुखबिर से सूचना मिली थी एक टैंकर जिस में अवैध स्प्रिट मदिरा निकालकर दूधी के कंजरों को बेची जा रही है उक्त सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक टीम का गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर एस प्रजापति, एसडीओपी ब्यावरा आर एस दंडोतिया के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी देहात ब्यावरा संजीत मवई के नेतृत्व में की गई उक्त टीम द्वारा ITI के बगल मे ग्राम कचनारिया ब्यावरा में दबिश दी गई जहां पर एक टैंकर में से स्प्रिड मदिरा निकाल कर कुछ लोगों को बेचते हुए पाया गया तब उक्त टीम द्वारा दबिश जिसमे 2 व्यक्ति भागने में सफल हो गए तथा पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम किशोर पिता नारायण शर्मा 45 वर्ष निवासी झारखंड एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रमेश कुमार पिता राजकिशन शर्मा निवासी अंबाला हरियाणा का होना बताया । किशोर कुमार टेंकर चालक है जबकि रमेश कुमार टैंकर पर क्लीनर का कार्य करता है उक्त दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर टैंकर में भोपाल से जयपुर 25000 बल्क लीटर स्प्रिट शराब कीमती 12,68250रुपये ले जाना था किंत उक्त दोनों व्यक्ति द्वारा ITI के बगल में स्क्रीट शराब को बेचा जा रहा था तब वह दोनों व्यक्तियों किशोर शर्मा एवं रमेश शर्मा से 50 -50 लीटर वाले नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम जिनमें तीन ड्रम भरे हुए तथा 1 ड्रम आधा भरा हुआ था उक्त व्यक्ति से लाइसेंस के संबंध में पूछा गया जिन्होंने नहीं होना बताया उक्त व्यक्तियों का धारा 34 (2 )49 आबकारी अधिनियम पाए जाने से समक्ष समक्ष पंचान के टैंकर पी बी 11बी एन 3102 कीमती ₹15,00000 तथा मौके पर खड़ी मोटरसाइकिल बिना नंबर कीमती 50 हजार को जप्त किया गया है उक्त कार्य में थाना प्रभारी देहात ब्यावरा संजीत मवई, प्रधान आरक्षक ,समीर खान ,सुरेश, आरक्षण आशीष दुबे ,गौरव तथा चालक आरक्षक संजय का सराहनीय कार्य रहा है उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ द्वारा उक्त टीम को प्रथक से उचित इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा मीडिया प्रभारी अनिल बामनिया राजगढ़ तथा यातायात प्रभारी राजगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ सिमाला प्रसाद द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई